फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth killed in bike collision, four injured including brother and niece

Pratapgarh News: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, भाई व भतीजी समेत चार घायल

Wed, 17 May 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 17 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in bike collision, four injured including brother and niece
रायबरेली से दवा लेकर आते समय लालगंज के लोहंगपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक के साथ गई भतीजी व भाई समेत दूसरी बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
लालगंज के साधू का पुरवा केदौरा निवासी अनुज पटेल बुधवार को भतीजी आराध्या की दवा कराने भाई जीतेंद्र के साथ बाइक से रायबरेली गया था। दोपहर 11.30 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले बाबूपुर लोहंगपुर गांव में दूसरी ओर से आ रहे संग्रामगढ़ के सुनील कुमार व राजकुमार की बाइक से भिड़ गई। बाइक की टक्कर में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की भतीजी व भाई समेत दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अनुज के तीन भाई व एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। वह घर पर ही रहकर परिजनों के साथ खेती में मदद करता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट--------
15 दिन बाद थी शादी, तैयारी में लगे थे परिजन
लालगंज। हादसे में असमय जान गंवाने वाले अनुज पटेल की रायबरेली के भगौतापुर में शादी तय थी। आगामी 28 मई को उसकी बरात जानी थी। इसको लेकर घर के लोग तैयारियों में जुटे थे। बुधवार की सुबह जब अनुज रायबरेली के लिए निकला तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि अब वह जीवित घर नहीं आएगा। हादसे में मौत की जानकारी होते ही उसके शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। मां केसरी देवी को लाडले के मौत की सूचना मिली तो वह अचेत हो गईं। होश में आने के बाद भी वह बदहवास ही दिखीं। मृतक के भाईयों समेत परिवार के अन्य सदस्यों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी के निर्देश पर चार के खिलाफ मारपीट व तोड़ फोड़ का केस
लालगंज। लालगंज के सराय जगत सिंह सुरेश बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि बीते 22 अप्रैल को जमीनी विवाद को लेकर गांव के विकास मौर्य, राहुल मौर्य, संदीप मौर्य व धर्मेंद्र मौर्य ने उसे पीटा। वह जान बचाने के लिए गर में भागा तो हमलावरों ने अंदर जाकर पिटाई की और गृहस्थी का सामान को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित के मुताबिक उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले में एसपी के निर्देश पर चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व तोड़ फोड़ का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed