{"_id":"64baa71cb2b29ca39a0e9e24","slug":"youth-injured-by-beating-died-during-treatment-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-1940-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Fri, 21 Jul 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 21 Jul 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
खबर मिलते ही घर पर मचा कोहराम, बुधवार को निमंत्रण खाने निकला था घर से
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सेखरा निवासी रंजीत पटेल (25) बुधवार को निमंत्रण में जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। दूसरे दिन सुबह वह खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
रंजीत पटेल बुधवार की शाम निमंत्रण में मगराहर गांव जाने की बात पत्नी अंजली से बताकर निकला था। निमंत्रण खाने के दौरान रंजीत का किसी दूसरे युवक से विवाद हो गया था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन लोगों को समझाकर शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद युवक उसे झांसा देकर कालू सिंह का पुरवा गांव के करीब ले गया। जहां रंजीत की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। खून से लथपथ रंजीत को मृत समझकर सड़क के किनारे गड्ढे में फेंक दिया। बृहस्पतिवार की सुबह खून से लथपथ युवक को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने उसे संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजन प्रयागराज ले गए। जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान रंजीत की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई लवकुश पटेल ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सेखरा के अनिल पटेल व बिजलीपुर बड़गड़वा निवासी धीरेंद्र पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वे घर से फरार हैं।