फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth fell in well evacuated after three hours

कुएं में गिरा युवक तीन घंटे बाद निकाला गया

Sun, 12 Jul 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth fell in well evacuated after three hours
सिलौधी गांव में शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर चालक कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिलौधी गांव निवासी वीरेंद्र का खेत जोतने के लिए बगल के गांव कंठी का पुरवा निवासी अजय ट्रैक्टर लेकर आया था। रात अधिक होने की वजह से वह खेत न जोतकर वहीं आराम करने लगा।
विज्ञापन

देर रात लघुशंका करने उठा और अंधेरा होने के कारण बगल के कुएं में जा गिरा। आवाज आने पर साथ में रहे वीरेंद्र व अन्य लोगों ने देखा तो अजय कुएं में गिरा था। इस पर स्थानीय पुलिस को सूचना देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को बताया गया। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजय को कएं से निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने सई नदी में लगाई छलांग
पारिवारिक कलह से तंग महिला ने पुल से सई नदी में छलांग लगा दी। हालांकि वह कुछ देर में नदी के किनारे पर आ गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिंघनी गांव निवासी अंजली (35) पत्नी नन्हे वर्मा शुक्रवार रात घर में हुई कलह से नाराज थी। भोर में करीब चार बजे उसने पुल से सई नदी में छलांग लगा दी। संयोग से वह कुछ दी देर में किनारे पर आ गई। डर के मारे वह पड़ोस के गांव में जाक र छिप गई। उधर, अंजली के नदी में कूदने की सूचना पर पहुंची सांगीपुर पुलिस गोताखोरों को बुलाकर उसे ढूंढने का इंतजाम कर ही रही थी कि सूचना मिली कि वह पड़ोस के गांव में है। इस पर लोगों ने राहत की संास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed