फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies in de-addiction center, accused of murder

Pratapgarh News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in de-addiction center, accused of murder
शहर के गायघाट दहिलामऊ में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोट के गंभीर निशान मिले हैं। कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली निवासी दीपचंद (40) काफी दिनों से नशा करता था। चार दिन ही पहले परिजनों ने उसे दहिलामऊ में संचालित लाइफ केयर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शुक्रवार की रात दीपचंद की तबीयत बिगड़ गई। आननफानन कर्मचारी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खबर मिलने पर मृतक दीपचंद के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के भतीजे मोहित का आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों की पिटाई से मौत हुई है। तबीयत खराब होने की किसी को जानकारी नहीं दी गई। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दूसरे लोगों ने भी उसकी पिटाई की। मृतक के एक बेटी दो बेटे हैं। शव घर पहुंचने पर पत्नी रेनू का रोकर बुरा हाल रहा। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed