{"_id":"5f78bd1f8ebc3e9b96615d55","slug":"youth-dies-in-bike-collision-two-serious-pratapgarh-news-ald2879730187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
Youth dies in bike collision, two serious
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भदिदव गांव निवासी विमलेश सरोज (30) पुत्र हरीलाल अपनी बहन के घर गया था। शुक्रवार की शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में नवाबगंज के मद्दूपुर के पास सामने से आ रहे बाइक से उसकी मोटरसाइकिल भिड़ गई।
दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार मद्दूपुर गांव निवासी जवाहर पुत्र इंद्रपाल व बुधई पुत्र सीताराम को भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के मलाका भीटा गांव निवासी सूर्यबली (65) पुत्र समई ईट-भट्ठे पर काम करने गया था। शुक्रवार की शाम वह घर लौट रहा था। विषहिया के पास सड़क पार करने के दौरान उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े।