फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies due to snake bite, created chaos

सर्पदंश से युवक की मौत, मचा कोहराम

Thu, 29 Aug 2019 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to snake bite, created chaos
सर्पदंश से युवक की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

झाड़फूंक कराने के लिए भटकते रहे परिजन
प्रतापगढ़। सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। झाड़फूंक कराने के लिए परिजन उसे लेकर जौनपुर समेत अन्य स्थानों पर भटकते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
नगर कोतवाली के मुहली निवासी राजू ऊमरवैश्य (27) पुत्र रमेश ऊमरवैश्य को बुधवार की रात घर में सांप ने डस लिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज में डाक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते हुए शव लेकर घर पहुंचे। जिससे कोहराम मच गया। इस बीच लोगों ने बताया कि जौनपुर के बदलापुर में झाड़फूंक कर सर्पदंश से पीड़ित लोगों को ठीक किया जाता है। परिजन शव लेकर बदलापुर चले गए। वहां देखने के बाद झाड़फूंक करने वाले ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन राजू को लेकर सुलतानपुर के लोहरामऊ चले गए। वहां भी झाड़फूंक करने वाले ने देखने के बाद ठीक कर पाने में खुद को नाकाम ठहराया। इसके बाद लोग राजू को नई जिंदगी मिल जाए। इसके लिए किशुनगंज लाया। वहां भी न में जवाब मिला। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। मृतक की पत्नी व दो साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

जमीन विवाद में सगे भाइयों के बीच चले लाठी डंडे, पथराव
शमशेरगंज। जमीन विवाद में सगे भाइयों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान निवासी सुधीर गुप्ता उर्फ पवन व शिवकुमार सगे भाई हैं। गुरुवार को दीवार उठाने को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडा निकल आया। एक दूसरे पर दोनों पक्ष टूट पड़े। दोनों ओर से पथराव भी होने लगा। मारपीट में मालती पत्नी सुधीर कुमार व दूसरे पक्ष से सोना देवी पत्नी प्रेमचंद गुप्ता घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि शिवकुमार पक्ष के लोगों ने बुधवार को पवन की दीवार गिरा दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया था। गुरुवार को फिर शिवकुमार निर्माण करने लगे। जिसका विरोध पवन पक्ष के लोगों ने किया। पुलिस ने पवन को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के साथ युवक को दबोचा
संडवाचंद्रिका। शराब के साथ पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। अंतू पुलिस ने शराब के साथ आलोक पांडेय निवासी पूरे झाऊ तेजगढ़, मोहम्मद इरशाद निवासी पूरे आचार्य कमौरा व गौरीशंकर बनवासी निवासी पूरे झाऊ तेजगढ़ लालगंज को बुधवार की रात दबोच लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed