फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies due to electric shock, mother injured, father died last year

Pratapgarh : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मां जख्मी, पिछले साल पिता का हुआ था निधन

Wed, 05 Jun 2024 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 06:26 PM IST
सार

बीरापुर निवासी 18 वर्षीय आनंद सोनी मंगलवार की देर रात नहाने गया था। स्नान कर लौटा तो उसकी आंख में कोई तिनका चला गया। परिवार के लोगों ने उसे पंखे के आगे बैठा दिया। पंखा पकड़कर घुमाते समय वह करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Youth dies due to electric shock, mother injured, father died last year
आनंद सोनी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फतनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के रहने वाले आनंद सोनी की मंगलवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे बचाने दौड़ी मां भी जख्मी हो गई। हादसे के बाद घर में मातम पसरा रहा।

विज्ञापन

बीरापुर निवासी 18 वर्षीय आनंद सोनी मंगलवार की देर रात नहाने गया था। स्नान कर लौटा तो उसकी आंख में कोई तिनका चला गया। परिवार के लोगों ने उसे पंखे के आगे बैठा दिया। पंखा पकड़कर घुमाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर उसकी मां उसे बचाने पहुंची। वह भी करंट की चपेट में आ गई। इस बीच पहुंचे परिजनों ने किसी तरह पंखे का तार बोर्ड से निकाला।

विज्ञापन


आनन-फानन में झुलसे आनंद सोनी का उपचार करने के लिए बाजार के ही एक प्राइवेट चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक की सलाह पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। एक वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। इस घटना से परिजन रोते बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed