फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies due to drowning in drain beside Ganga Expressway, uproar

Pratapgarh News: गंगा एक्सप्रेसवे के बगल नाले में डूबने से युवक की मौत, हंगामा

Fri, 28 Jul 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in drain beside Ganga Expressway, uproar
एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद माने परिजन, ठेकेदार पर लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के बगल बनाए गए नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित होकर परिजन हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि ठेकेदारों की मनमानी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। नाला निर्माण के दौरान मानक से अधिक गहराई तक खोदाई कराई गई, जो बड़ा खतरा बन गया है। वे पुलिस को पीएम के लिए शव ले जाने नहीं दे रहे थे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए किसी तरह तैयार हुए।
महेशगंज के चेतरा गांव निवासी धर्मराज यादव (30) पुत्र स्व.मगरे यादव अपने बड़े भाई राम अभिलाष के साथ बृहस्पतिवार को धान की रोपाई के लिए खेत पानी भर रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने बड़े भाई राम अभिलाष यादव को खेत में छोड़कर घर जाने के लिए निकला था। धर्मराज जैसे ही अपने खेत के करीब स्थित महेवा ड्रेन (नाले) के पास पहुंचा, तभी पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। बाहर निकलने की कोशिश में वह नाले के दलदल में फंसने की वजह से बाहर नही निकल पाया। रात भर परिजन उसे खोजते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब पौने आठ बजे धर्मराज के घर पहुंचे ग्रामीणों ने नाले के बगल दिखे पैरों के पंजों के निशान के आधार पर उसके नाले में गिरने की आशंका जताई। घर वालों के साथ ग्रामीण नाले में बांस डालकर उसे खोजने लगे। घंटे भर बाद बांस में धर्मराज का शव फंस गया। सूचना पाकर तब तक वहां पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने सबके साथ मिलकर किसी तरह बांस के सहारे उसका शव नाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक नाले के बगल बने पंजों के निशान से लगता है कि धर्मराज ने नाले के दलदल से बाहर निकलने के लिए बहुत प्रयास किया, लेकिन मिट्टी में फंसने और पानी में डूबने की वजह से वह बाहर नही निकल पाया और उसकी मौत हो गई। धर्मराज का शव नाले से बाहर निकालने के बाद उसके नाले की खोदाई कराने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और आर्थिक सहायता की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।
हंगामे की सूचना के बाद करीब 11 बजे पहुंचे एसडीएम कुंडा अवनीश त्रिपाठी और सीओ सदर अमर नाथ मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान अफसरों ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक मदद के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
मृतक धर्मराज के बड़े भाई राम अभिलाष ने गंगा एक्सप्रेस वे बनवाने वाली संस्था और उसके एक कर्मी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार से कहा कि नाले में डूबने से युवक की मौत पर सरकार की ओर दी जाने वाली मदद और सभी सुविधाएं दिलाई जाएंगी। गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों के कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

....
मां और बड़े भाई को नही दी धर्मराज के मृत्यु की जानकारी
कुंडा। धर्मराज यादव का सबसे बड़ा भाई राम सेवक यादव अपनी पत्नी और मां राम प्यारी के साथ लुधियाना में रहता है। राम अभिलाष और धर्मराज यादव घर पर ही रहकर खेती, मजदूरी करते हैं। धर्मराज की शादी करीब दस वर्ष पूर्व मनीषा के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां शुभी (7) और अभि (5) हैं। धर्मराज की असमय मौत से उसकी पत्नी और भाई रो-रोकर अचेत हो जा रहे थे। लोग उन्हें संभाल रहे थे। धर्मराज की मौत की खबर अभी उसके बड़े भाई राम सेवक और मां को नही दी गई है, हालांकि उनको बहाने से गांव बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed