{"_id":"65ca664fdb2519b510086f84","slug":"young-man-gets-married-for-the-second-time-within-three-months-commotion-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-112227-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीन माह में ही युवक ने रचाई दूसरी शादी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीन माह में ही युवक ने रचाई दूसरी शादी, हंगामा
Tue, 13 Feb 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
तीन माह में ही युवक ने रचाई दूसरी शादी, हंगामा
- पंचायत के बाद पहली पत्नी चली गई मायके
संवाद न्यूज एजेंसी
जगेशरगंज। तीन माह पहले जिस पत्नी के साथ सात जन्म तक साथ निभाने की कसम खाई, उसी को तोड़कर पति ने दूसरी युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। जानकारी मिलने पर घर में हंगामा होने लगा। हालांकि सोमवार को हुई पंचायत के बाद पहली पत्नी मायके चले गई।
अंतू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी राहुल की शादी तीन माह पहले कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज की रहने वाली चंदा के साथ हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही राहुल ने पड़ोसी गांव की एक लड़की के साथ भागकर लुधियाना में कोर्ट मैरिज कर ली। इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। कुछ दिनों पहले राहुल व उसकी दूसरी पत्नी पुलिस के सामने हाजिर हुए। कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाते हुए एकसाथ रहने की बात कही। राहुल पहली पत्नी की मौजूदगी में दूसरी पत्नी को भी अपने साथ घर ले आया। जिसे लेकर हंगामा होने लगा। राहुल ने अपनी पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसे लेकर सोमवार को चंदा व राहुल के परिवार वालों के बीच पंचायत चली। पंचायत के बाद चंदा के परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
चाय नाश्ते का रुपया मांगने पर दुकानदार को पीटा
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के मवैया निवासी संजीव पांडेय ने अपने गांव के बगल सड़क किनारे चाय नाश्ते की दुकान खोली है। उसकी दुकान पर कुलदीप का चाय- नाश्ते का रुपया बकाया था। शनिवार को दुकानदार ने उधार रुपये की मांग की। इससे नाराज आरोपी कुलदीप ने शाम को साथियों के साथ संजीव पर हमला कर दिया। उसकी गुमटी को भी जला दिया। शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने कुलदीप, श्रीधर, मुरली, संदीप, दीपक, दिलीप और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुकदमे के विवेचक को बदलने की आईजी से मांग
प्रतापगढ़। न्यू कॉलोनी बाबागंज निवासी शराब कारोबारी और भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने आईजी को शिकायती पत्र देते हुए दर्ज कराए गए मुकदमे के विवेचक को बदलने की मांग की है। उनका आरोप है कि कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों नगर कोतवाली में महेशगंज के मछेहा कांधापुर निवासी अश्वनी सिंह, हर्षित सिंह, रुपेंद्र बहादुर सिंह, प्रधुम्न बहादुर सिंह व छह अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसकी विवेचना भंगवा चुंगी चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक शमशेर आलम कर रहे हैं। आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में मनमानी करते हुए आरोपियों का नाम व धाराएं हटा दी गईं हैं। आरोपी उसकी गाड़ी शहर में लेकर घूम रहे हैं। उससे कोई अपराध भी कर सकते हैं। संवाद