{"_id":"6ab57c4144cfee2ba3079c5d","slug":"young-man-found-hanging-from-a-noose-inside-the-house-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-178468-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला युवक
विज्ञापन
मृतक जावेद अख्तर। फाइल फोटो
नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे पितई में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर के अंदर युवक का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घर से अहम साक्ष्य जुटाए। मृत युवक की मां ने मामले की तहरीर दी है।
पूरे पितई निवासी जावेद अख्तर (30) बुधवार की रात कमरे में सोने गया था। बृहस्पतिवार को आठ बजे तक युवक के कमरे से बाहर न आने पर परिजन परेशान हो गए। आवाज लगाने के बाद भी युवक कमरे से बाहर नहीं निकला। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने कमरे के दरवाजे को खोला। अंदर जावेद छत के चुल्ले के सहारे रस्सी के फंदे से लटका था। मां हसीना बानो यह मंजर देख बेसुध हो गई।
हसीना बानो ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बेटे का करीब दो साल से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मृतक दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। बड़ा भाई दर्जी का काम करता था। बहन की शादी हो चुकी है। एक साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है।