फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   young man brought to the police station for questioning slit his throat in the lockup SO suspended

Pratapgarh News : हिरासत में लिए गए युवक ने थाने के लॉकअप में काटा गला, थानाध्यक्ष निलंबित

Thu, 23 Oct 2025 11:47 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 11:47 AM IST
सार

Pratapgarh Today News : प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाने में उस समय खलबली मच गई जब हिरासत में लिए गए 24 वर्षीय युवक ने लॉकअप के अंदर अपना गला रेत लिया। खून  से लथपथ युवक को इलाज के लिए रायबरेली एम्स में भेजा गया है। उसके पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद एसपी ने एसओ मानिकपुर को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ कुंडा को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
young man brought to the police station for questioning slit his throat in the lockup SO suspended
लॉकअप। - फोटो : संवाद।

विस्तार

विज्ञापन

मानिकपुर थाने के लॉकअप में बृहस्पतिवार भोर में बाइक चोरी के आरोपी शिवम सिंह ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। अफरा-तफरी के बीच पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए रायबरेली एम्स में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थानाध्यक्ष दीप नारायण को निलंबित करते हुए सीओ कुंडा को विभागीय जांच सौंप दी।

कुंडा कोतवाली के जमेठी निवासी 26 वर्षीय शिवम सिंह को मानिकपुर पुलिस बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात उससे पुलिसकर्मियों ने कई राउंड पूछताछ की थी। उसे थाने के लॉकअप में रखा गया था। बृहस्पतिवार भोर में थाने के लॉकअप में उसने धारदार हथियार से गला काट लिया। उसकी चीख सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े तो उसे खून से लथपथ देख दंग रह गए। आनन-फानन में उसे कालाकांकर सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली एम्स ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि चोरी की दो बाइक के साथ शिवम सिंह को हिरासत में लिया गया था। बृहस्पतिवार भोर में शौच के लिए ले जाते समय उसने नुकीली वस्तु से अपना गला रेत लिया। उसे उपचार के लिए रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। दायित्वों का निर्वहन न करने पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष दीप नारायण को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदकुशी करने का आरोपी शिवम सिंह पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। विभिन्न बिंदुओं पर घटना की विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद घटना के दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। - बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी

थाने के सीसीटीवी से खुल सकता है घटना का राज

मानिकपुर थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज से घटना की हकीकत सामने आ सकती है। हालांकि जिस स्थान पर मानिकपुर पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करती है। उसे कैमरे की नजर से दूर रखा गया है। फिलहाल छह दिनों से हिरासत में लिए गए शिवम सिंह की थाने के भीतर गतिविधि सीसीटीवी में जरूर कैद हुई होगी। अब देखना यह है कि जांच किस स्तर पर विभागीय अधिकारी करते हैं।

कुंडा कोतवाली में किशोर की बिगड़ी थी हालत

कुंडा कोतवाली क्षेत्र की किशोरी भगाने के मामले में आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने निर्दोष किशोर को पूछताछ के नाम पर 13 अक्तूबर से बैठाए रखा। किशोर अभय गौतम की 16 अक्तूबर को अचानक तबियत बिगड़ गई। तेज बुखार और कंपकंपी के चलते पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर पिता धीरेंद्र के हवाले कर दिया था। रानीगंज थाने में भी मारपीट करने वाले दो पक्षों को पुलिस थाने ले आई थी। महिला थाने में भी तीन साल पहले एक महिला ने जान देने के लिए नस काट ली थी।

थानाध्यक्ष ने मेरे भाई को छह दिन से बैठा रखा था, चार लोगों को दिया था छोड़

मानिकपुर पुलिस की अभिरक्षा में लॉकअप के भीतर गला काटकर खुदकुशी करने वाले शिवम सिंह के भाई शिवा सिंह ने थानाध्यक्ष दीप नारायण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस उसके भाई व चार अन्य लोगों को 17 अक्तूबर को पकड़कर थाने ले गई थी।

उसके भाई को बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता रहा था। साथ पकड़े गए चारों लोगों को पुलिस ने लेनदेन कर छोड़ दिया। पुलिसकर्मी उसके भाई को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। उसके भाई पर मारपीट व एक चोरी का मुकदमा दर्ज है। प्रताड़ना के दौरान थानाध्यक्ष ने बुधवार की रात उसके भाई की ओर चाकू फेंका था। जिससे उसने अपना गला काट कर खुदकुशी का प्रयास किया।

बृहस्पतिवार को करीब दस बजे फोन करने पर थानाध्यक्ष ने धमकी दी। कहा कि आओ तो तुम्हारी गर्मी भी निकाल देते हैं। मां सावित्री भी बेटे के खुदकुशी की खबर सुनकर मानिकपुर थाने पहुंचकर रोती बिलखती रही। उन्होंने बताया कि दोनों बेटों की परवरिश किसी तरह किया है। पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। छोटा बेटा शिवा महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जो घर के लिए निकल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed