{"_id":"610446cb8ebc3e585446b3ec","slug":"yogi-government-wants-to-win-elections-by-creating-fear-shivakant-pratapgarh-news-ald31220542","type":"story","status":"publish","title_hn":"भय पैदाकर चुनाव जीतना चाहती है योगी सरकार- शिवाकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भय पैदाकर चुनाव जीतना चाहती है योगी सरकार- शिवाकांत
विज्ञापन
योगी सरकार भय पैदाकर 2022 का विधानसभा चुनाव जीतना चाह रही है। सत्ता के नेताओं के दबाव में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जनता सबकुछ जान गई है। इसका परिणाम विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहीं।
सपा कार्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में आसपुर देवसरा में बीडीसी सदस्यों के वोट पहले ही डाल दिए गए। सदस्यों ने इसका विरोध किया तो भाजपा के लोगों ने साजिश से बवाल कराया। बाद में 161 नामजद और 200 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें रामपाल यादव को भी नामजद किया गया, जिनकी मौत चार साल पहले हो गई थी। सपा जिलाध्यक्ष आसपुर देवसरा गए भी नहीं थे और उन्हें भी नामजद कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस समय रानीगंज में मुकदमों की बाढ़ आ गई है। मेरे शासनकाल में रानीगंज में अपराध न के बराबर रहा। उन्होंने कहा की कोरोनाकाल में भी शराब की दुकानें खुलती रहीं। सिनेमाहाल खोले जा रहे हैं, मगर बच्चों की पढ़ाई की ओर शासन ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन एजूकेशन एक साजिश है। गांव में रहने वाले बच्चे पढ़ नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
सरकार अनपढ़ों की फौज तैयार करने में जुटी है। पेट्रोल सौ के पार तो डीजल सौ रुपये में बिकने लगा है। इससे किसान परेशान हैं। जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा कि सत्ता दल के नेताओं के इशारे पर पुलिस फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। नगर कोतवाली में कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव पर एससीएसटी का फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। कुछ लोग उनके भाई को कुंडा से विधानसभा चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं, लेकिन वे लड़ेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक श्याद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, पूर्व प्रमुख शांति सिंह, इरशाद सिद्दीकी, मनीष पाल आदि लोग मौजूद रहे।