{"_id":"58cd86854f1c1b947d32aaa7","slug":"yogi-aditya-naath","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के सीएम बनने की खुशी में झूमे समर्थक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के सीएम बनने की खुशी में झूमे समर्थक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम सूबे के मुखिया के रूप में योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा होते ही भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। विधायक दल की बैठक में जैसे ही योगी के नाम पर मुहर लगने की बात सार्वजनिक हुई, जिले के भाजपाई सड़कों पर उतर आए। ढोल, नगाड़े के साथ ही डांस करते हुए भाजपाइयों ने अंबेडरकर चौराहे और भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। जुलूस निकालकर योगी के समर्थन में नारेबाजी की गई।
मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल मनोज सिन्हा, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा का नाम पिछले एक सप्ताह से हवा में तैर रहा था। पिछले दो दिनों से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम तय माना जा रहा था। शुक्रवार को यह बात कही जा रही थी कि मुख्यमंत्री के नाम पर भाजपा ने मनोज सिन्हा के नाम अपनी मुहर लगा दी है, लेकिन शनिवार सुबह से ही योगी आदित्यनाथ के नाम की चर्चा शुरू हो गई। शाम को इसकी घोषणा होने के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।
हिंदूवादी नेता के रुप में अपनी पहचान बना चुके योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही जिले के भाजपाइयों और हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीवी पर जैसे ही सीएम के नाम की घोषणा हुई भाजपाई सड़क पर उतर अपनी खुशी का इजहार करने लगे। भाजपा कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी को बधाई दी। कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल और नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर अजय सिंह, अजय पांडेय, संजय सिंह, हरिप्रताप सिंह, सुरेश केसरवानी, अजय भारती, ज्ञान प्रकाश सोनी, अज्जू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह और किसान मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष केके सिंह ने अंबेडकर चौराहे पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को माला पहनाकर योगी और मोदी के जयकारे लगाए। इस मौके पर मनोज मिश्र, अनिल मिश्र, नवीन पाल, मधुकर शुक्ल, धर्मेन्द्र कुमार ओझा, शशांक प्रकाश रावत, सौरभ शुक्ला, अमित केसरवानी आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय ने खुशी योगी के सीएम बनने पर खुशी का इजहार किया है। उधर, संडवा चंद्रिका इलाके के पूरे चौहान गांव में जिला मंत्री राय साहब सिंह के नेतृत्व में कार्यकताओं ने खुशी का इजहार किया। बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने योगी और मोदी का जय-जयकार किया। इस मौके पर संजय सिंह, राकेश कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
कोहंडौर में फोड़े गए पटाखे, मनाई खुशी
कोहंड़ौर में योगी के सीएम बनने की खुशी में देवेंद्र पाठक, लखंदर गुप्ता, सत्यप्रकाश पाठक, पवन कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, परशुराम तिवारी, जीवन पाठक, उमाकांत वर्मा, जगदीश गुप्ता, रमाशंकर यादव ने पटाखा दागा और मिठाई बांट कर खुशी मनाई।