{"_id":"57f542504f1c1bc33227150f","slug":"writ-in-lalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी पीएम सेनाध्यक्ष के खिलाफ परिवाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी पीएम सेनाध्यक्ष के खिलाफ परिवाद दायर
प्रतापगढ़
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री व सेनाध्यक्ष समेत कुख्यात आतंकी के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाए जाने को लेकर लालगंज सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। आल इंडिया रूलर्स बार की ओर से दाखिल परिवाद पर क्षेत्राधिकार के लिए दो नवंबर को सुनवाई की जाएगी। आरोपियों पर देश में अस्थिरिता व राष्ट्रीय संप्रभुता को विखंडित करने का आरोप लगाया गया है। लालगंज सिविल न्यायालय में जज शिवानंद गुप्ता की कोर्ट में बुधवार को आल इंडिया रूलर्स बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की ओर से एक परिवार अधिवक्ता शहजाद अंसारी व अनिल तिवारी ने दाखिल किया।
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, वहां के सेनाध्यक्ष व कुख्यात आतंकी मसर्रत आलम द्वारा आतंकी संगठनों से साजिश कर भारत में आतंकी हमले कराए जा रहे हैं। अदालत में दिए गए हलफनामे में तीनों आरोपियों पर भारत के विरुद्ध यहां के संविधान के मुताबिक राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की गई है। सिविल जज शिवानंद गुप्ता ने परिवाद का क्षेत्राधिकार तय करने के लिए दो नवंबर की तारीख निश्चित की है। इस दिन सुनवाई के बाद ही दायर परिवाद की तस्वीर साफ हो सकेगी।