{"_id":"5ba29094867a557f0e719328","slug":"worshiped-the-god-ganesha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..
pratapgarh
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। भक्तिमय गीतों एवं गणपित बप्पा के जयकारों के बीच बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के बीच धूमधाम से शहर में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।11 दिवसीय गणेशोत्सव का मध्य चरण चल रहा है। मन्नतों एवं संकल्पों के अनुसार लोगों ने क्रमश: 4,5,6,7 व 10 दिवसीय पंडालों में भगवान की प्रतिमा स्थापित की है।
बुधवार को 6 दिवसीय स्थापित पंडालों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व शहर में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के श्यामबिहारी गली, स्टेशन रोड व दहिलामऊ से गणेश शोभायात्रा निकाली। शहर में लोग दर्शन को आतुर दिखे। घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। इस दौरान जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। जयकारे के बीच पूरे विधि-विधान से भगवान गणपति का विसर्जन किया गया।