फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Worshiped Bhaktraj Hanuman, Dham resonated with cheers

बुढवा मंगल पर पूजे गए रामभक्त हनुमान, जयकारों से राममय रहा वातावरण

Wed, 18 Aug 2021 03:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 03:09 PM IST
सार

सावन के तीसरे मंगलवार को भक्तराज हनुमान का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। तुलसी की माला व लड्डू का प्रसाद अर्पित कर भक्तों ने मत्था टेका। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। शहर से गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा।

विज्ञापन
Worshiped Bhaktraj Hanuman, Dham resonated with cheers
चिलबिला में बुढवा मंगल के मौके पर हनुमान मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

सावन के तीसरे मंगलवार को भक्तराज हनुमान का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। तुलसी की माला व लड्डू का प्रसाद अर्पित कर भक्तों ने मत्था टेका। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। शहर से गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन


शहर के टक्करगंज व ट्रेजरी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह विधि-विधान से हनुमानजी का पूजन हुआ। इसके बाद दर्शन-पूजन का दौर शुरू हुआ। मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को ट्रेजरी चौराहे पर भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे का प्रसाद लेने को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बेलखरनाथ धाम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शहर से सटे चिलबिला बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लोगों ने विधि-विधान से पूजन- अर्चन किया। शाम को झालर और झूमरों से मंदिर चमक उठा। जयश्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। मंदिर के महासचिव समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने भोर में हनुमानजी की महाआरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दिनभर दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामगोपाल, राकेश कुुमार, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, आशीष कुमार, त्रिभुवनलाल, बजरंग लाल आदि मौजूद रहे। उधर, रानीगंज बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर के पुजारी त्रिभुवन सिंह ने हनुमानजी की महाआरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed