फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Workers were freed hostage

बंधक बने मजदूरों को कराया मुक्त

Sun, 01 Feb 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
 स्थानीय थाना क्षेत्र के कुटिलिया स्थित ईंट भट्ठे पर दो माह से बंधक बनाए गए मजदूरों को पुलिस ने रविवार को मुक्त करा दिया। एसपी के आदेश पर सख्त हुई इलाकाई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। छत्तीसगढ़ के जिला विलासपुर थाना मस्तुरी गांव विनैका निवासी पिंटू, मुकेश, सत्यनारायण, सुग्गा, दीनू, गुलाबो, रामेश्वरी, राजकुमार, आरएन, दामोदर, राजकुमारी का आरोप है कि कुटिलिया स्थित ईंट भट्ठा मालिक उन्हें बंधक बनाकर दो माह से काम ले रहा था।
विज्ञापन


 कई बार उन लोगों ने वहां से निकलने का प्रयास किया लेकिन भट्ठा मालिक ने उनकी निगरानी में अपने गुर्गे लगा दिए। विरोध करने पर दो तीन दिन तक खाना तक नहीं देते थे। किसी तरह मामले की जानकारी पर मजदूर के परिजनों को हुई। तो उन्होंने  रविवार की सुबह फैक्स भेजकर एसपी को मामले से अवगत कराया। मजदूरों को बंधक बनाए जाने की जानकारी होने पर एसपी ने इलाकाई पुलिस को मौके पर जाकर जांच का आदेश दिए। भट्ठे पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को उनके चंगुल से छुड़ा कर एसपी कार्यालय ले आई। यहां से सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच इलाहाबाद में जंक्शन स्टेशन ले जाया गया। वहां से सभी को ट्रेन से विलासपुर भेजा गया। उधर, भट्ठा मालिक का कहना है कि मजदूरों को उन्होंने बंधक नहीं बनाया था बल्कि विलासपुर का ही एक ठेकेदार इन लोगों को यहां लेकर आया था। मजदूरों के काम करने के लिए उन्होंने ठेकेदार को तीन लाख रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed