{"_id":"684728e85a19b9e9110b598d","slug":"women-will-join-poultry-farming-business-will-get-subsidy-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-141300-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कुक्कुट पालन व्यवसाय से जुड़ेंगीं महिलाएं, मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कुक्कुट पालन व्यवसाय से जुड़ेंगीं महिलाएं, मिलेगी सब्सिडी
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन विभाग भी मदद करेगा। कुक्कुट पालन के लिए महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। व्यवसाय से जुड़ी तैयारियों के लिए सहायता राशि भी महिलाओं को दी जाएगी।
आमदनी में इजाफा होने से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। समूह की महिलाएं किराना दुकान संचालन से लेकर सामुदायिक शौचालयों में केयर टेकर का काम कर रही हैं। महिलाओं को आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
रोजगार से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं। वहीं, पट्टी के सरमा गांव की महिलाएं कुक्कुट पालन का कार्य कर रहीं हैं। मुर्गी पालन को महिलाओं ने आमदनी का जरिया बनाया है। मुर्गी पालन ऐसा व्यवसाय है, जिसमें अच्छी आय होती है। साथ ही दूसरों को भी रोजगार से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
सरमा गांव में मां दुर्गे आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मुर्गी पालन का काम कर रहीं है। अब दूसरी समूह की महिलाओं को भी कुक्कुट पालन से जोड़ने की कवायद की जा रही है। कुक्कुट पालन के लिए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार का अवसर मिल सकेगा।
राष्ट्रीय पशुधन योजना का लाभ महिलाओं को दिया जाएगा। महिलाओं को बैंक से ऋण उपलब्ध कराने के साथ अनुदान भी दिया जाएगा। सीवीओ डॉ. प्रदीक कुमार ने बताया कि जिले में महिलाएं कुक्कुट पालन के व्यवसाय से जुड़ीं हैं। समूह की महिलाओं को भी इस व्यवसाय से जोड़ने की पहल की जा रही है। महिलाओं का चयन होने के बाद प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।