{"_id":"6a6cec9307428ec394016384","slug":"women-from-the-group-will-make-the-tricolour-flag-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-174208-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: समूह की महिलाएं बनाएंगी तिरंगा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: समूह की महिलाएं बनाएंगी तिरंगा झंडा
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को दो-दो हजार तिरंगा झंडा तैयार करने का निर्देश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ने दिया है।
समूह ही कार्यालयों पर झंडों की आपूर्ति करेगा। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और रोजगार देने के लिए शुरू की गई है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले विकास भवन के साथ-साथ ब्लॉक कार्यालयों पर स्टॉल लगाकर महिलाएं झंडों की बिक्री करेंगी। एनआरएलएम जिला समन्वयक (डीसी) देव कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर हर साल समूह की महिलाएं झंडे की आपूर्ति सरकारी कार्यालयों पर करती हैं। इसके अलावा बाजारों में भी बिक्री की जाती है जिससे उनकी आमदनी बढ़ती है।