फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women employees will not get relief in the by-elections

उपचुनाव में महिला कर्मचारियों को नहीं मिलेगी राहत

Sat, 12 Oct 2019 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Women employees will not get relief in the by-elections
election
सदर विधानसभा उपचुनाव में भी महिला कर्मचारियों को राहत नहीं मिलेगी। पुरुष मतदान कार्मिकों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद चुनाव आयोग ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का फरमान जारी किया है। महिलाओं की ड्यूटी लगाने से पुरुष कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सदर विधानसभा उपचुनाव में जिला प्रशासन ने अध्यापिकाओं और महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाने का फैसला लिया था। अफसरों का मानना था कि जब पुरुष कर्मचारी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं, तो महिलाओं की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। चुनाव में महिलाओं की परेशानी देखकर अफसरों ने यह फैसला लिया था। मगर चुनाव आयोग ने मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में महिला कर्मचारियों की तैनाती करने का फरमान जारी करके महिलाओं की परेशानी बढ़ी दी है।
विज्ञापन

डीडीओ ने अब बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों से 600 महिला कर्मचारियों का नाम मांगा है। हालांकि सबसे अधिक महिला कर्मचारी बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात हैं। ऐेसे में परिषदीय स्कूलों में तैनात अध्यापिकाओं की अधिकाधिक ड्यूटी लगाई जाएगी। सदर विधानसभा में 368 मतदेय स्थल है, सभी मतदेय स्थलों पर एक-एक महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर कुछ महिला कर्मचारियों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि महिलाओं की ड्यूटी लगाने से पुुरुष कर्मचारियों की संख्या घटानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed