फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   women died in road accident in belha

इनोवा सवार चालक ने गर्भवती महिला को मारी टक्कर, मौत

Sun, 12 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शौच करके घर लौट रही गर्भवती महिला को इनोवा कार टक्कर मारते हुए पलट गई। इस दौरान गंभीर रूप से घायल महिला को उसके परिजन अस्पताल लेकर भागे। सीएचसी कुंडा से उसे रेफर कर दिया गया। एसआरएन में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने दोपहर में पुलिस के गाड़ी उठाने से मना कर दिया। हालांकि बाद में समझाने-बुझाने पर वह मान गए।

कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी निवासी रामनाथ ने अपनी पुत्री रीता (28) की शादी साल भर पहले मानिकपुर थाना क्षेत्र के हुलासराय का पुरवा गांव निवासी रामफेर पुत्र नत्थू के साथ की थी। इन दिनों वह गर्भवती थी और होली करने के लिए अपने मायके आई थी। सुबह वह शौच से लौट रही थी। घर के पास ही वह जैसे ही सड़क तक पहुंची।
विज्ञापन


दूसरी तरफ से आ रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद उसे चपेट में लेते हुए पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर-शराबे पर गांव के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना देते हुए रीता को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लेकर भागे। कुंडा सीएचसी में उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। एसआरएन में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक रामबाबू यादव  को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस इनोवा को कोतवाली ले आना चाहा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। काफी देर बाद पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने इस दौरान अपने पास से उनके रिश्तेदारों को दाह संस्कार के लिए पैसे भी   दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed