{"_id":"667d98eb68e5dba231032dd1","slug":"women-came-to-commit-suicide-with-petrol-bottles-snatched-from-police-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-119634-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंची महिलाएं, पुलिस से छीनाझपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंची महिलाएं, पुलिस से छीनाझपटी
Thu, 27 Jun 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32
पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंचीं महिलाएं, पुलिस से छीनाझपटी
भाजपा के पूर्व सांसद पर लगाया स्थगन आदेश के बाद भी जमीन पर कब्जे का आरोप, मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे सीओ सिटी, विवादित जमीन की तरफ बंद कराया निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरामेदनीगंज। नगर पंचायत के अबनपुर मोहल्ले में विवादित जमीन पर न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद हो रहे निर्माण के विरोध में बृहस्पतिवार को मुस्लिम महिलाएं हाथ में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंचीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य बंद कराया।
अबनपुर मोहल्ला के रहने वाले रफीउल्ला के परिवार की महिलाओं का आरोप है कि भाजपा के पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता चुनाव हारने के बाद उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। जबकि उसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है और स्थगन आदेश भी है। कई दिनों से शिकायत के बाद भी पुलिस निर्माण कार्य बंद कराने में अक्षम है। रात में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में रफीउल्ला के घर की महिलाएं हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर सामूहिक रूप से आत्मदाह करने पहुंचीं। पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए महिलाओं ने कहा कि इंसाफ न मिला तो वे लोग सामूहिक रूप से जान दे देंगी। जानकारी मिलने पर कोतवाली देहात थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय भागकर पहुंचे। आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिलाओं के हाथ से महिला आरक्षियों ने पेट्रोल की बोतल छीन ली। जिसे लेकर महिलाओं से छीनाझपटी हुई। एक महिला सिपाही की आंख में पेट्रोल भी गिर गया। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर पहुंचे सीओ नगर शिवनारायण साहू ने दोनों पक्षों का कागजात देखने के बाद निर्माण कार्य बंद करा दिया। उनका कहना था कि राजस्व विभाग की टीम की पैमाइश के बाद ही आगे काम होगा। वहीं, पूर्व सांसद के प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय का दावा है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। आरोप गलत लगाया जा रहा है।
प्रधान के पति ने चाची व भतीजे को पीटा
मानधाता। डांडी टिकरी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम रोहित पटेल के चाचा के चरी के खेत में गांव के ही रविनरायन सिंह का हरा पेड़ गिर गया था। उसी पेड़ को रोहित व उसकी चाची हटा रही थी। इस बीच गांव की प्रधान के पति चंद्रशेखर, सत्यम पटेल व सुरेश कुमार पटेल लाठी डंडा लेकर पहुंचे। बिना किसी बातचीत के कमला देवी व उसके भतीजे आशीष कुमार पटेल को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद