फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women become vocal against crime, break silence

चुप्पी तोड़े, अपराध के खिलाफ मुखर हो महिलाएं

Tue, 09 Jul 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women become vocal against crime, break silence
रानीगंज में अपराजिता के बैनर तले आयोजित विधिक साक्षरता शिविर जुटी छात्राएं। - फोटो : PRATAPGARH
चुप्पी तोड़े, अपराध के खिलाफ मुखर हो महिलाएं
विज्ञापन

प्रतापगढ़। अपराध पर चुप्पी साध कर बैठना भी अपराध है। इससे समस्या का हल नहीं होता, बल्कि अपराध को बढ़ावा मिलता है। जरूरत है अपराध के खिलाफ मुखर होने की। कानून के सहारे आप इससे निजात पा सकती हैं। यह बातें सोमवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत रानीगंज तहसील क्षेत्र स्थित आचार्य सदाशिव शिक्षण संस्थान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में पूर्व न्याययिक सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश सिंह ने कही।
उन्होंने छात्राओं को घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी। कहा कि शारीरिक पीड़ा, लैंगिक दुर्व्यवहार, अपमान, मानसिक प्रताड़ना आदि घरेलू हिंसा में आता है। यदि आपके गांव, मुहल्लों व पड़ोस में कोई भी इस तरह की प्रताड़ना का शिकार हो रहा हो, या फिर आप खुद भी इसे झेल रहीं है तो कानून का सहारा लें।
विज्ञापन

प्रशासन व न्यायालय से आपको न्याय मिलेगा। एंटी रैगिंग कानून की जानकारी देते हुए पूर्व न्यायिक सदस्य देवेश सिंह ने बताया कि रैगिंग करने वाले के विरुद्ध सजा का प्राविधान है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में यदि कोई मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, तो महाविद्यालय प्रबंधन या टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समानता का अधिकार, भारतीय दंड संहिता में संरक्षण कानून, महिला संरक्षण अधिनियम 2005 बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता डीएलएड प्राचार्या सोनल दूबे व संचालन बीएड विभागाध्यक्ष राजनाथ शुक्ला ने किया। इस अवसर पर निरूपमा श्रीवास्तव, प्रीती मिश्रा, सरिता मौर्या, ललिता विश्वकर्मा, गायत्री त्रिपाठी आदि मौजूद रही।

रानीगंज में अपराजिता के बैनर तले आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बोलते अधिवक्ता देवेश सिंह।

रानीगंज में अपराजिता के बैनर तले आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बोलते अधिवक्ता देवेश सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed