फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women became owners of 125 vehicles

Pratapgarh News: सवा सौ वाहनों की मालकिन बनीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Women became owners of 125 vehicles
नवरात्र में नारी शक्ति भी सवा सौ वाहनों की मालकिन बनी हैं। दुर्घटनाओं व यातायात पुलिस के चालान व जुर्माने से बचने के लिए 105 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया। जनपद में नारी शक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत उप संभागीय विभाग की ओर से महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शासन की ओर से नवरात्र से नारी शक्ति 5.0 अभियान चलाकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सितंबर माह में कुल 3240 पुरुषों का ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुआ। एक साल में 304 महिलाओं का स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बना है। नवरात्र के शुभ दिनों में महिलाओं के नाम से 24 चार पहिया वाहन पंजीकृत हुए। इसके अलावा 101 दोपहिया भी खरीदे गए हैं। दोपहिया वाहन में 50 फीसदी स्कूटी शामिल है। मीराभवन निवासी पूजा सिंह व स्टेशन रोड की सुमित्रा ने बताया कि नवरात्र में स्कूटी खरीदी।
विज्ञापन

बोले अफसर
नारी शक्ति अभियान के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण में महिलाओं को वरीयता दी जा रही है। नवरात्र में महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने व वाहनों की खरीदारी में अधिक रुचि दिखाई है। - वीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed