फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman's large intestine cut during abortion in private hospital

Pratapgarh News: प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात के दौरान काट दी महिला की बड़ी आंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman's large intestine cut during abortion in private hospital
प्राइवेट अस्पताल में गर्भवती महिला का गर्भपात करने के दौरान डॉक्टर ने बच्चेदानी में छेद करने के साथ बड़ी आंत को काट दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने महिला की आंत व बच्चेदानी कटने की जानकारी देते हुए ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना के महमली निवासी 25 वर्षीय प्रमिला देवी गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को उसे रक्तस्राव शुरू हो गया। महिला अस्पताल दिखाने आई थी। अस्पताल की बिचौलिया महिला उसे एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर चली गई। डॉक्टर ने गर्भपात बोल दिया। प्रमिला तैयार हो गई। उसके पति हरिकेश का आरोप है कि गर्भपात के लिए पांच हजार रुपये जमा भी कराए गए। एक घंटे में गर्भपात कर उसकी पत्नी को घर भेज दिया गया। इस दौरान प्रमिला के पेट में सूजन के साथ दर्द शुरू हो गया। दस्त होना बंद हो गया। परिजन कोहड़ौर सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. केके तिवारी ने जांच कराया तो पता चला कि प्रमिला की बच्चेदानी में छेद हो गया है। आंत फट गई है। सुनते ही परिजन भी परेशान हो गए। डॉ. केके तिवारी, डॉ.राकेश चौरसिया, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता और स्टाफ नर्स बबना व ओमप्रकाश की टीम ने प्रमिला का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में करीब तीन घंटे का समय लगा। डॉक्टर ने बताया कि आंत फटने के कारण पेट में गंदा पानी भर गया था। ऑपरेशन कर करीब पांच लीटर पानी निकाला गया। इस ऑपरेशन में करीब तीन घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में उसका ऑपरेशन कर डायवर्सन ईलियोस्टोमी बना कर मरीज की जान बचाई गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के मरीज के अन्य अंग गुर्दे व फेफड़े भी काम करना कम कर देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed