फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman trampled on truck on highway, died

हाईवे पर ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

Mon, 23 Sep 2019 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman trampled on truck on highway, died
नगर कोतवाली के बहलोलपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर के पास बैठी महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बहलोलपुर की रहने वाली मालती (40) पत्नी विनोद यादव सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थी। कुछ देर बाद उसका बेटा अंकित शौच के लिए घर से निकला। हाइवे पार कर अंकित शौच के लिए मैदान की ओर चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर तक घूमने के बाद मालती लौट आई और बेटे का इंतजार करते हुए डिवाइडर के पास बैठ गई। इस बीच प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने मालती को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भाग चुका था। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

दूर तक बिखरे हुए थे शव के टुकड़े
हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने मालती को बुरी तरह रौंद दिया था। जिससे उसके शरीर के टुकड़े दूर तक फैल गए थे। शव की दशा देख लोगों की रूह कांप जा रही थी। परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव के टुकड़ों को एकत्र कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed