फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman's purse snatched from a moving tempo, fell and injured

चलते टेंपो से युवती का पर्स छीना

Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman's purse snatched from a moving tempo, fell and injured
कंधई थाने के वीरमऊ में छिनैती की शिकार महिला गुलाबसा। - फोटो : PRATAPGARH
दवा लेने शहर जा रही युवती का पर्स बाइक सवार बदमाश छीन ले गई। छीनाझपटी में युवती टेंपो से नीचे गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा निवासी शहाबुद्दीन की बेटी गुलसबा (20) मंगलवार को परिवार के सदस्यों के साथ टेंपो पर बैठकर दवा लेने शहर जा रही थी। दीवानगंज बाजार से सभी टेंपो में सवार हुए थे। वीरमऊ गांव के करीब बाइक सवार तीन बदमाश टेंपो पर किनारे बैठी गुलसबा का पर्स छीनने लगे।
विज्ञापन

छीनाझपटी में वह टेंपो से नीचे गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश पर्स लेकर भाग निकले। गुलसबा ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये, दो मोबाइल व सोने की चेन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। सीओ पट्टी नवनीत नायक ने बताया कि युवती के परिजनों ने तहरीर दी है। कुछ संदिग्ध बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed