फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman riding tempo dies due to collision with uncontrolled truck

Pratapgarh News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत

Fri, 17 Nov 2023 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Woman riding tempo dies due to collision with uncontrolled truck
कायस्थ पट्टी के समीप बेकाबू ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं। सभी महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होकर लौट रही थीं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर निवासी पप्पू की पत्नी राधिका अपनी रिश्तेदार संगीता, उर्मिला और कुसुम के साथ बृहस्पतिवार को कलश यात्रा में शामिल होने रानीगंज आईं थीं। यात्रा के बाद वे टेंपो से घर जा रही थीं।
विज्ञापन

हादसे में घायल महिलाओं के मुताबिक कायस्थ पट्टी के पास एक बेकाबू ट्रक ने उस टेंपो में टक्कर मार दी, जिस पर वे सवार थीं। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया और उस पर सवार चारों महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। राधिका की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राधिका की मौत हो गई।

राधिका की मौत से उसके घर में पति समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे। उसका चार साल का बेटा अरुण और बेटी पूजा भी रोते रहे। संगीता, उर्मिला और कुसुम के परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीएचसी से निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed