फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman injured in road accident dies

सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

Fri, 03 Jul 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies
सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव निवासी गीता देवी (45) पत्नी स्व. छोटेलाल पाल बुधवार को अपने रिश्तेदार रमेश पाल के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बिहार चौराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना गांव पहुंची तो उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

होमगार्ड बेटे की मार से आजिज पिता ने थाने में दी तहरीर
महेशगंज थाना क्षेत्र के दुबानन का पुरवा निवासी गंगादीन यादव पुत्र बुधई रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके तीन बेटे हैं। गंगादीन अपनी बीमार पत्नी के साथ अपने छोटे बेटे के साथ रहता है। आरेाप है कि पारिवारिक कहासुनी के दौरान उसके एक बेटे ने पिटाई कर दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक से मोबाइल और 10 हजार रुपये छीने
मोबाइल पर बात कर रहे युवक को बाइक सवार दो लोगों ने तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके साथ ही उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये भी छीन लिए। सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद बाइक नंबर से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे की पहचान भी कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर बनोही गांव निवासी अतुल यादव पुत्र अमर बहादुर किसी काम से कुंडा आया था। शाम को वह बाइक से घर जा रहा था। पुरबियन का पुरवा पेट्रोलपंप के पास वह खड़ा होकर मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इसी दौरान एक बाइक से दो लोग आए और उसे तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके साथ ही उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये भी छीन लिए।
बाद में युवक की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। इसके साथ ही उसकी तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया। रात में ही बाइक नंबर के चलते बाइक बरामद करते हुए गड़रियन का पुरवा निवासी अंकेश पाल पुत्र देशराज पाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ में रहे दूसरे युवक की भी पहचान कर ली गई। पुलिस का कहना है कि अंकेश का ही भाई रीतेश उसके साथ था। वह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

रंजिश में महिला व उसकी बेटी को पीटा, कपड़े फाड़े
कोतवाली क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी चंद्रेश ने गांव के ही जितेंद्र, धर्मेंद्र, व अरविंद पुत्रगंण संतलाल पर पुरानी रंजिश में मारपीट करने और कपड़े फाडने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुरानी रंजिश केा लेकर गुरुवार को उसके साथ मारपीट की गई। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री को भी पीटा गया। इस दौरान उसके कपड़े खींचे गए। इससे महिला के कपड़े भी फट गए। उधर एक अन्य मामले में कुंडा कस्बे के चिकवन टोला निवासी रिंकू निर्मल पुत्र पन्नेलाल निर्मल ने पड़ोस के ही राजा निर्मल, संगीता निर्मल पर रंजिश में मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed