{"_id":"646e169df4c6860bc80572f6","slug":"woman-injured-in-fight-dies-case-against-five-pratapgarh-news-c-3-1-138413-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मारपीट में घायल महिला की मौत,पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मारपीट में घायल महिला की मौत,पांच पर मुकदमा
Wed, 24 May 2023 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 May 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल महिला की मौत,पांच पर मुकदमा
- महेशगंज के पींग गांव में बच्चों के विवाद में हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। महेशगंज के पींग गांव में मंगलवार को बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग निवासी कृष्ण कुमार पांडेय मुंबई में रहते हैं। घर में पत्नी कंचन देवी (45) अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी।कंचन का अपने परिवार के लोगों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में कंचन गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
परिजन उसे इलाज के लिए कुंडा सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इस मामले में बेटी सौम्या की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हरी प्रसाद पांडेय, उसकी पत्नी सोनू , माता विद्या देवी, बेटे आदर्श और बेटी विधि के खिलाफ मारपीट, बलवा हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बुधवार को इलाज के दौरान महिला की प्रयागराज में मौत हो गई । जानकारी मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी हरिप्रसाद और उसकी बुजुर्ग मां को हिरासत में लिया गया है।
0000000
दुकानदार से बदमाशों ने की लूटपाट
बाघराय। थाना क्षेत्र के उमरापट्टी कहवई गांव निवासी विजयकुमार यादव ने स्थानीय बाजार में विजय मोबाइल की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। कहवई मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर विजय से दो हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
00000000
बालिका को भगाने पर मुकदमा
कुंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी को गांव का ही कृष्णा सरोज बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उलाहना देने पर उसके पिता बद्री, मां किसुनी देवी, झल्लर, मोनू समेत पांच लोगों ने उसकी पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
00000000
पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के गुलाम का पुरवा गांव निवासी राम सुमेर पटेल (85) बुधवार को पेड़ पर चढ़कर बेल तोड़ रहा था। बेल तोड़ने के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। जिससे उसकी सांसें थम गईं। उसकी मौत से परिजनों को रो-रोकर हाल खराब है। संवाद
00000000
वसूली करने वाले पर मुकदमा दर्ज
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी मोड़ से अवैध स्टैंड के जरिये वाहन चालकों से वसूली करने वाले शरद कुमार उर्फ रिंकू तिवारी को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से वसूली के 15 सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार वह वाहन चालकों को धमका रुपये की वसूली करता था। संवाद
00000000
दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
महेशगंज। पुलिस से बेखौफ चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। थाना क्षेत्र के बघवाइत निवासी उमेश कुमार प्रजापति के परिजन मंगलवार की रात मकान के छत पर सो रहे थे। रात में चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर दस हजार रुपये व सवा लाख के जेवरात समेट कर भाग निकले। यहां से सौ मीटर दूर चोर कौशल कुमार ओझा के घर पर धावा बोलकर पहुंचे। चोर रुपये व जेवरात उठा ले गए। लोगों को घटना की सुबह जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। संवाद
00000000
छात्रा से छेड़खानी का आरोपी हिरासत में
महेशगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर से प्रतिदिन बाबागंज बाजार में कंप्यूटर सीखने जाती है। गांव का ही युवक आए दिन छात्रा से छेड़खानी करता था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। परेशान छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। संवाद