फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman injured in assault dies during treatment, case against four

Pratapgarh News: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, चार के खिलाफ केस

Fri, 16 Jun 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 16 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in assault dies during treatment, case against four
दुकान के किराए के विवाद के दौरान हुई मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला बाजार निवासी हिमांशु जायसवाल का आरोप है कि बीती दस जून को उसकी मां सरलेश जायसवाल(45) मारपीट की घटना में घायल हो गई थी। आरोप है कि उसकी दुकान के किराएदार से किराए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

मारपीट में घायल महिला सरलेश का एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की शाम मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका सरलेश के पुत्र हिमांशु की तहरीर पर लखनसेनपुर निवासी अरुण सिंह, अनुराग सिंह, जगन्नाथपुर के राकेश सिंह व अरुणेश सिंह उर्फ लाल साहब के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लालगंज कोतवाल ने बताया घटनाक्रम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद







भूमि विवाद में मारपीट, दस आरोपियों पर केस
भूमि विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लापुर भोजपुर निवासी रामकरन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार की शाम गांव के रमाशंकर, कमलापति, जीतेंद्र, नागेंद्र, बाबूलाल समेत दस लोगों ने उसको व उसके परिजनों को मारा पीटा। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा व मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है।








मारपीट के तीन आरोपियों पर एसीएसटी का मुकदमा
पुरानी रंजिश में हुई मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सांगीपुर के मुरैनी निवासी अशोक सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश के चलते सुखराम, शैलेंद्र व नीतीश ने उसके भाई नरेंद्र को मारापीटा और जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए गालियां दीं। पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर एससीएसटी व जानलेवा धमकी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed