फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman going to see paddy field dies after being crushed by Mahua branch, creates chaos

Pratapgarh : तेज आंधी के दौरान पेड़ की डाल गिरने से महिला की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 04 Aug 2024 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 12:33 PM IST
सार

शनिवार शाम से ही चल रही तेज हवाओं के कारण हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरौना गांव की सुशीला मिश्रा (54) धान का खेत जाने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में तेज हवा के कारण महुवा का डाल अचानक उनके ऊपर गिर गई।

विज्ञापन
Woman going to see paddy field dies after being crushed by Mahua branch, creates chaos
पेड़ की डाल गिरने से महिला की दबकर मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरौना गांव में रविवार सुबह पांच बजे धान के खेत के लिए निकली वृद्ध महिला महुआ के पेड़ की डाल की चपेट में आने से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार शाम से ही चल रही तेज हवाओं के कारण हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरौना गांव की सुशीला मिश्रा (54) धान का खेत जाने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में तेज हवा के कारण महुवा का डाल अचानक उनके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह गांव के लोग जब बाग की ओर निकले तो सुशीला को महुआ की डाल के नीचे दबा देखा। परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन सुशीला को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed