फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman from Mumbai turns out to be Corona positive

मुंबई से आई महिला निकली कोरोना पॉजिटिव 

Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman from Mumbai turns out to be Corona positive
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
 मुंबई से बच्चों के साथ गांव आई महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। तबियत बिगड़ने के बाद उसे प्रयागराज भेजा गया था। जहां जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने गांव को सील कर दिया। इसके साथ ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


विकासखंड बिहार की ग्राम पंचायत शकरदहा के मजरे सरैया गांव निवासी अधेड़ महिला तीन बच्चों के साथ 11 मई को अपने निजी वाहन से मुंबई से आई थी। वह कई वर्षों से सांस की बीमारी से ग्रसित थी। गांव पहुंचने के बाद 17 मई को उसे सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने लगी। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज ले गए। वहां पर उसकी सैंपलिंग की गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। प्रयागराज से इसकी जानकारी सीएमओ प्रतापगढ़ को मिली तो उन्होंने बाघराय सीएचसी अधीक्षक शवीब हैदर व पीएचसी शकरदहा के डा. सत्यनारायण को गांव भेजा। उधर, प्रधानपति शकरदहा संजय सिंह ने लोगों को इस मोहल्ले में जाने पर पाबंदी लगा दी। बाघराय पुलिस ने एक किलोमीटर के दायरे में इलाके को सील कर दिया। चारों मुख्य मार्ग पर लाल झंडी लगाकर बैरिकेडिंग कराई। उत्तरी सीमा प्रतापगढ़ मार्ग व प्रयागराज सीमा पर दरगारी रोड पर बैरियर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि दो उपनिरीक्षक और सात सिपाहियों की कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी लगाई गई है। उधर, बाघराय सीएचसी अधीक्षक डॉ. शवीब हैदर ने बताया कि महिला की तबियत खराब होने पर परिजन उसे प्रयागराज ले गए थे। वहीं उसकी सैंपलिंग हो गई थी। अब उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के कारण गांव में सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed