फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman frightened by family's actions, statement to be recorded in court today

Pratapgarh News: परिवार के कृत्य से सहमी महिला, आज दर्ज होगा कोर्ट में बयान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman frightened by family's actions, statement to be recorded in court today
हथिगवां के कूढ़ा छोटकी इब्राहिमपुर में पेड़ से बांधकर बाल काटने, मुंह पर कालिख पोतने और जूते-चप्पल की माला पहनाने के बाद महिला अब तक सदमे में है। पीड़ित महिला को वन स्टाॅप सेंटर भुलियापुर में रखा गया है। बुधवार को पुलिस उसका कोर्ट में बयान कराएगी।
विज्ञापन

बीते रविवार को कूढ़ा इब्राहिमपुर निवासी महिला को प्रेम प्रसंग की वजह से पंचायत में बुलाया गया था। इस दौरान उसके पति और बच्चों के सामने ही पेड़ से बांधकर बाल काटे गए। उसके मुंह पर कालिख पोती गई और जूते-चप्पल की माला पहनाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को बचाने लगी तो ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस से नोकझोंक और हाथापाई की। थानाध्यक्ष नंदलाल ने 25 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें पति व प्रधान के प्रतिनिधि अनुज मिश्रा भी शामिल रहे। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव छोड़कर पुरुष व महिलाएं भाग चुके हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। कुछ घरों के बाहर बंधे मवेशियों को आसपास के बुजुर्ग चारा पानी दे रहे हैं। हथिगवां पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिये घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित कर रही है। सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed