फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies due to thrasher

मड़ाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 09 Apr 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to thrasher
Woman dies due to thrasher - फोटो : PRATAPGARH
गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के खंडवा निवासी नेवदहिन(57) पत्नी रोंघई सरोज गुरुवार को दोहपर अपने खेत में गेहूं की मड़ाई कर रही था। मड़ाई के दौरान अचानक उसकी साड़ी थ्रेसर में फंस गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह देख परिजन रोने विलखने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से किसी तरह महिला के शव को बाहर निकालकर घर लाया गया। कुछ देर बार सूचना पर लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पीएम के लिए ले जाए जाने के बाद परिजन कोतवाली आ गए। मृतका के नाती दीपक सरोज ने तहरीर देकर कहा कि गांव के नंदलाल पटेल का थ्रेसर व ट्रैक्टर किराए पर लाया गया था।

आरोप है कि मड़ाई के दौरान नंदलाल ने अचानक ट्रैक्टर चालू कर दिया, जिससे उसकी दादी की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed