Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Winter has arrived... keep shivering as you search for a night shelter.

Pratapgarh News: सर्दी आ गई... ठिठुरकर खोजते रहिए रैन बसेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Winter has arrived... keep shivering as you search for a night shelter.
Photo Title - फोटो : Samvad
सर्दी ने दस्तक दे दी है। बादलों की उमड़-घुमड़ ने रात का तापमान और गिरा दिया है लेकिन रैन बसेरे अब तक नहीं बने हैं। अफसर और जनप्रतिनिधि घरों में कंबल ओढ़कर सो रहे हैं जबकि लोगों और रात में सफर करने वाले यात्री खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत पांच जगहों पर रैन बसेरे बनाए जाते हैं। इनमें से अभी तक सिर्फ एक जगह पर ही रैन बसेरा बन पाया है।
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा असुविधा हो रही है। यात्री टिकट काउंटर के पास और परिसर में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे वह चादर और कंबल में लिपटकर रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर खाली कुर्सियों पर कंबल ओढ़कर गुजार रहे रात
रोडवेज बस स्टैंड पर अब तक रैन बसेरे को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। रात में ठंड से बचाव के लिए अलाव तक नहीं जलाए जा रहे हैं। ऐसे में रात में यात्री सीढ़ी के बगल में खाली पड़ी जगह या फिर यात्री प्रतीक्षालय में कंबल ओढ़कर रात गुजार रहे हैं। एआरएम सत्य प्रकाश ने कहा कि सोमवार को नगर पालिका के साथ डीएम को पत्र भेजकर रैन बसेरा बनाने और उसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भी नहीं है ठिकाना
मेडिकल कॉलेज में भी रैन बसेरा नहीं बन पाया है। तीमारदारों को सर्दी में परेशानी होती है। अलाव तक की व्यवस्था नहीं है। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 10 बेड का रैन बसेरा बनाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा लगवाने के बाद तीमारदारों को रात में रुकने की अनुमति दी जाएगी। अलाव जलवाने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा जाएगा।
पिछले वर्ष इन स्थानों पर बना थे रैन बसेरे
- मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन और भंगवाचुंगी के बीच हादीहाल, रोडवेज बस स्टैंड और अचलपुर में पिछले वर्ष रैन बसेरे बनाए गए थे।
इन स्थानों पर जलता था अलाव
भंगवाचुंगी, रोडवेज बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, चिलबिला चौराहा, रेलवे स्टेशन, हादीहाल, सदर मोड़ में पिछले वर्ष अलाव जलते थे। अभी तक इन स्थानों पर कोई इंतजाम नहीं दिखे।
बोले लोग
रात 10 बजे बस अड्डे पर पहुंचा तो यहां रैन बसेरा तक नहीं मिला। जगदीशपुर अमेठी जाने के लिए बस भी नहीं मिली। मजबूरन सर्दी में रात गुजारनी पड़ेगी। प्रतीक्षालय में बस का इंतजार करना पड़ेगा। - अशोक कुमार, जगदीशपुर
---
रात 10:20 बजे ट्रेन से कानपुर से बेल्हा देवी धाम स्टेशन पहुंचा। यहां से कंधई जाने के लिए रात में कोई ट्रेन नहीं है। बस अड्डे आया तो यहां भी बस नहीं मिली। कंबल नहीं ला पाया, अब सर्दी लग रही है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे दोनों जगहों पर ठहरने के लिए रैन बसेरा के इंतजाम नहीं हैं। - कृष्ण देव दुबे, कंधई

वर्जन-
अचलपुर में रैन बसेरे का संचालन हो रहा है। अन्य स्थानों पर इसी सप्ताह रैन बसेरे की व्यवस्था कर दी जाएगी। - राकेश कुमार, ईओ नगर पालिका

Photo Title

Photo Title- फोटो : Samvad

Photo Title

Photo Title- फोटो : Samvad

Photo Title

Photo Title- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed