फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   winds change weather patterns, possibility of rain

पुरवा हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
winds change weather patterns, possibility of rain
प्रतीकात्मक तस्वीर
 पुरवा हवाओं की रफ्तार से मौसम का मिजाज बदल गया है। तल्ख धूप के बजाए आसमान में अब बादलों ने डेरा जमा लिया है। ठंड का असर भी तेज हो गया है। बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


जनवरी माह बीतने को है, मगर मौसम का मिजाज समझ से परे है। न कोहरे की धुंध दिख रही है और न ही कंपाने वाली शीतलहर। उल्टे कड़ाके की धूप से तापमान बढना शुरू हो गया था। मगर सोमवार की शाम से पुरवा हवाओं ने दस्तक देकर मौसम का मिजाज बदल दिया। आसमान में बादलों ने डेरा जमा दिया। पूर्वी हवाओं के जोर से बादलों ने आसमान में पैठ मजबूत कर ली।
विज्ञापन


जिससे मौसम नम हो गया। मंगलवार को भोर से ही पुरवा हवाएं रफ्तार भरने लगीं। सुबह करीब 9 बजे तक भगवान भास्कर बादलों के बीच ढके रहे। हवाएं स्थिर हुईं तो भगवान थोड़ी देर के लिए निकले। दोपहर 12 बजे के बाद फिर से हवाओं की रफ्तार बढ़ी। आसमान मेें बादल सक्रिय हो गए। बादलों के बीच भगवान भास्कर ढक गए। शहर में दोपहर 1 बजे के बाद बाजारों में चहल- पहल रही। पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, पल्टनबाजार में खासी रौनक रही। मगर मौसम का मिजाज बदलते ही लोग अपने-अपने घरों की ओर रुख करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम चार बजे के बाद बाजारों की चहल-पहल फीकी हो गई। हवाओं के जोर से ठंड में भी इजाफा हो गया। शाम होते ही बाजारों एंव चौराहों पर अलाव धधकने लगे। मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सिएस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed