फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wind of songs on Ram Hi Ram, caller, ring tune on social media

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>सोशल मीडिया पर राम ही राम, कॉलर, रिंग ट्यून पर गीतों की बयार

Thu, 11 Jan 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Wind of songs on Ram Hi Ram, caller, ring tune on social media
नीरज राय।
प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर सभी उत्साहित हैं। हर ओर बस राम ही राम की बयार बह रही है, जिसकी झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिल रही है। व्हाट्सएप की डीपी, स्टेटस से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, रिंगटोल, कॉलर ट्यून पर राम ही राम के मधुर गीत सुनाई दे रहे हैं। फिलहाल राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी...गीत सभी की जुबान पर च़ढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

भक्तिधाम अयोध्या में प्रभु श्रीराम के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी जानकारियों को लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा हैं। राजमार्ग की दीवारों पर पेंटिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सराफ की दुकानों पर राम मंदिर मॉडल अंगूठी, राम दरबार अंकित चांदी के सिक्के भी धूम मचा रहे हैं। मंदिरों में भी भोर से ही प्रभू श्रीराम के भक्ति गाने बजने लगे हैं। कुल मिलाकर उत्सव का संदेश पहुंचाने के लिए राम भक्तों ने सोशल मीडिया का ही सहारा लिया है। आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं से प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
किसी भी पर्व या उत्सव की जानकारी लोगों को कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया से मिल जाती है। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का संदेश घर-घर तक पहुंचे, इसलिए व्हाट्सएप डीपी पर राम दरबार का चित्र लगा रखा है।
भूमिका सिंह
00
प्रभु श्रीराम के गाने सुनकर आनंद की अनुभूति होती है। राम भक्त होने के नाते व्हाट्सएप, फेसबुक पर प्रभु श्रीराम की फोटो हर दिन बदल-बदल कर लगाती हूं।
रेनू सिंह
00
भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ दिन आया है। हर ओर राम ही राम दिखाई दें, इसलिए मैंने भी सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर अयोध्या के राम मंदिर मॉडल का चित्र लगा रखा है।

प्रशांत दूबे
00
मोबाइल स्क्रीन पर प्रभु के राम दरबार का चित्र लगाया हूं। जब भी मोबाइल खोलता हूं, उनके दर्शन हो जाते हैं। वह दिन आने वाला है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब मेरे मोबाइल पर हमेशा के लिए प्रभु श्रीराम ही रहेंगे।
नीरज राय

नीरज राय।

नीरज राय।

नीरज राय।

नीरज राय।

नीरज राय।

नीरज राय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed