फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Will Toilet In Bela's House-To-House

बेल्हा के घर-घर में होगा शौचालय 

Mon, 18 Feb 2019 12:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Will Toilet In Bela's House-To-House
शौचालय - फोटो : Amar Ujala
 शौचालय से वंचित 52,443 परिवारों को मार्च माह के अंत तक प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त मिल जाएगी। शासन ने छूटे हुए लाभार्थियों को शौचालय मुहैया कराने के लिए 62.93 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान कर दी है। इन शौचालयों के बन जाने से जिले के  प्रत्येक परिवार के पास एक-एक शौचालय हो जाएगा। 
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत पहले चरण में अभियान से वंचित 52,443 परिवारों को शौचालय का तोहफा होली के पहले मिलने जा रहा है। शासन ने छूटे हुए परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए 62.93 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान करने के साथ ही पहली किस्त के रुप में 32.12 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके पूर्व जिला प्रशासन की पहल पर 3,57,412 परिवारों को मानक पर खरा पाते हुए शौचालय का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकांश परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने अभी पूर्ण रुप से शौचालयों का निर्माण नहीं कराया है। मगर जिला प्रशासन का दावा है कि सभी लाभार्थियों के खाते में रुपये भेज दिए गए हैं, लाभार्थी अपनी सुविधा से रुपये का सदुपयोग करेंगे। फिलहाल जिला प्रशासन की इस पहल से उन परिवारों के पास भी शौचालय का निर्माण हो गया है, जहां प्रधान और सचिव ने रुपये की बंदरबांट कर ली थी। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि छूटे हुए परिवारों के लिए धनराशि आ गई, एक दो दिन में ग्राम पंचायतों को धनराशि भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed