{"_id":"5a3fef464f1c1b74698c3c3d","slug":"will-be-constructed-in-next-few-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवसृजित देल्हूपुर थाने की पड़ी नींव, लगा बोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवसृजित देल्हूपुर थाने की पड़ी नींव, लगा बोर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो थाने प्रस्तावित हैं। जिसमे से देल्हूपुर थाने की रविवार को नींव पड़ गई। बोर्ड भी गाड़ दिया गया। सुवंसा में बंद पुलिस चौकी भी फिर से प्रारंभ हो गई। बीरापुर में भी जल्द पुलिस चौकी खोलने की तैयारी है। दिलीपपुर थाने के लिए चिन्हित स्थान पर जल्द नींव पूजन होगा।
जिले में कंधई, मानधाता और रानीगंज थाने की सीमा क्षेत्र में कई अधिक गांव आते थे। क्षेत्र लंबा होने के कारण पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते करीब एक दशक से थानों का निर्माण प्रस्तावित था। इसे दो साल पहले जमीन मिली। जिसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा गया था। फिर भी थानों का निर्माण नहीं हो सका। देल्हूपुर थाना गजेहड़ा जंगल के पास पौने दो बीघे में बनेगा। इसके लिए गजेहड़ा की प्रधान निरंजन देवी ने जमीन का प्रस्ताव दिया था। रविवार को चौकी प्रभारी देल्हूपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पहले तो थाने का बोर्ड लगाया गया। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने नींव पूजन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, लेखपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। दिलीपपुर थाने के लिए भी जमीन मिल गई थी। वहां भी थाना भवन के लिए जल्द ही भूमि पूजन का आयोजन होगा। रानीगंज विधायक धीरज ओझा के प्रयास से कई सालों से बंद पड़ी सुवंसा बाजार की पुलिस चौकी फिर खोल दी गई। वहां चौकी प्रभारी और सिपाहियों की तैनाती की जा रही है। ताकि जौनुपर की सीमा से लगे क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर लगाम लग सके। विधायक का दावा है कि जल्द ही बीरापुर बाजार में भी पुलिस चौकी की स्थापना होगी।