फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   While returning from wedding procession, speeding Bolero fell into a pit, five injured

Pratapgarh : बरात से वापस लौटते समय तेज रफ्तार बोलेरो गड्ढे में गिरी, पांच घायल, दो की हालत नाजुक

Mon, 26 Feb 2024 12:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 12:13 PM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के साल्ही गांव निवासी प्रकाश तिवारी के बेटे की बारात फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर बाजार गई थी। देर रात कुछ लोग बोलेरो से  घर लौट रहे थे। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव के पास रात करीब 12 बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। 

विज्ञापन
While returning from wedding procession, speeding Bolero fell into a pit, five injured
प्रतापगढ़ में सड़क के किनारे गड्ढे में गिरी बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरात से देर रात वापस लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो असंतुलित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसा दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव में हुआ। बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 

कंधई थाना क्षेत्र के साल्ही गांव निवासी प्रकाश तिवारी के बेटे की बारात फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर बाजार गई थी। देर रात कुछ लोग बोलेरो से  घर लौट रहे थे। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव के पास रात करीब 12 बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें मानस (12), अमन (14), सूर्य प्रकाश (34), राम सिंह पटेल (17) सचिन तिवारी (22) निवासी साल्हीपुर थाना कधंई गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 

सरखेलपुर ग्राम प्रधान अशफाक खां ने ग्रामीण की मदद से घायलों को अपने निजी वाहन और 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ भेजा, जिसमें मानस व अमन को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी दिलीपपुर पुलिस को दी। चालक बोलेरो पलटने के बाद मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे के वक्त इतनी तेज आवाज हुई की आसपास के घरों के लोगों की नींद खुल गई। थानाध्यक्ष दिलीपपुर राधेश्याम ने बताया की घटना की जानकारी होने पर चौकी बेलखरनाथ प्रभारी को भेजा गया था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed