फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   When the body of the kiln operator reached the village after the murder

Pratapgarh: हत्या के बाद भट्ठा संचालक का शव गांव लाया गया तो मचा कोहराम, आरोपियों का एनकाउंटर करने पर अड़े लोग

Sat, 10 Aug 2024 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 03:56 PM IST
सार

पांच दिन पहले जेठवारा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के समीप सचिन ब्रिक्स फील्ड ईंट भठ्ठे पर बैठे सह संचालक मोनू सिंह को बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। घटना के बाद मोनू को स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
When the body of the kiln operator reached the village after the murder
पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया तो मचा रहा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भट्ठा संचालक मोनू सिंह की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग जुट गए और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और खुलेआम उनका एनकाउंटर करने की मांग की। ग्रामीणों को समझाने में पुलिस अधिकारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में किसी तरह से शव का अंतिम संस्कार श्रृंग्वेरपुर घाट पर कराया गया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन













पांच दिन पहले जेठवारा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के समीप सचिन ब्रिक्स फील्ड ईंट भठ्ठे पर बैठे सह संचालक मोनू सिंह को बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। घटना के बाद मोनू को स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को मोनू की मौत हो गई। शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव लाया गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी और उसका एनकाउंटर करने की मांग पर अड़ गए। परिवार के लोगों ने कहा कि जब तक कातिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


परिजन जेठवारा पुलिस को देखकर भड़क गए। कहा कि पांच दिन पहले गोली मारी गई थी, लेकिन अभी तक हत्यारों को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। परिजनों ने कहा कि जब तक डीएम और एसपी मौके पर नहीं आते हैं तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आक्रोश को देखते हुए सीओ सदर और थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पहुंचकर काफी समझाया बुझाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed