{"_id":"5fd0ec6a8ebc3e3b6074c1a4","slug":"western-winds-rolled-down-freezing-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी हवाओं ने लुढ़काया तापमान, रात में कंपाने लगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी हवाओं ने लुढ़काया तापमान, रात में कंपाने लगी ठंड
Wed, 09 Dec 2020 08:55 PM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Dec 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
fog, winter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी हवाओं से तापमान लुढ़कने लगा है। रात में घने कोहरे के बीच ठंड कपा रही है। भोर में भी घने कोहरे के बीच लोग ठंड का सामना कर रहे है। बुधवार को कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह धूप खिलने के बाद ही ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि धूप तेज होने के बाद दिनभर ठंड से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
वातावरण में पुरवा हवाओं की पकड़ के चलते तापमान में तेजी से उछाल आ रहा था। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सिएस तक पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सिएस। दिन में धूप खिलने से ठंड का अहसास कम था, शाम को ही ठंड का असर दिखता। इधर बीते तीनों से पश्चिमी हवाओं ने पुरवा हवाओं को पछाड़कर वातावरण में अपनी पैठ जमा ली है। तापमान लुढ़कने लगा है। वहीं कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी कोहरे का असर रहा। भोर में कोहरे के चलते आस- पास देखना मुश्किल था। कोहरे के बीच ठंड का असर भी तेज था। मगर धूप खिलने के बाद कोहरा छट गया। ठंड का असर भी कम हो गया।
विज्ञापन
दिनभर ठंड से से राहत रहीं। मगर शाम होते ही ठंड शुरू हो गई। शाम को करीब आठ बजे के बाद शहर के प्रयागराज-फैजाबाद राजमार्ग पर जोगापुर, घंटाघर, सदर बाजार सहित भीड़- भाड़ वाले बाजारों में चहल- पहल कम हो गई। ठंड बढ़ने लगी। रात में ठंड का असर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से तापमान में गिरावट आने लगी है। जल्द ही ठंड का आगाज होगा।
विज्ञापन