फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Went with friend, when it was late, the student created the story of her own kidnapping

गई थी दोस्त संग, देर हुई तो छात्रा ने रच डाली खुद के अपहरण की कहानी

Sat, 11 Jan 2020 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Went with friend, when it was late, the student created the story of her own kidnapping
प्रतापगढ़। कालेज से अगवा छात्रा के मिलने के बाद पुलिस उससे महिला थाने में घंटों पूछताछ करती रही। पूछताछ के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। वह कालेज गेट से ही लौट पड़ी थी और अपने किसी दोस्त के साथ चली गई थी। घर पहुंचने में विलंब होता देख उसने परिजनों को अपहरण की जानकारी दे दी। जिससे हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के दहिलामऊ की रहने वाली किशोरी घर के करीब ही एक कालेज में कक्षा दस में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर बाद छात्रा को कार सवार लोगों के अपहरण की खबर मिली। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर शाम वह नाटकीय ढग़ से घर आ गई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। छात्रा को पूछताछ के लिए महिला थाने ले जाया गया। जहां तीन घंटे तक उससे पूछताछ होती रही। पुलिस के अनुसार छात्रा कालेज गई लेकिन गेट से ही लौट पड़ी थी। रास्ते में तीन सहेलियों को अलग-अलग जानकारी दी।
विज्ञापन

बाद में वह एक दोस्त के साथ प्रयागराज चली गई। कालेज में छुट्टी के समय घर न पहुंच पाने पर परिजनों की डाट का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में उसने दोस्त के ही मोबाइल से परिजनों को फोन कर अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को खबर दी थी। जिसके बाद उसकी तलाश में पुलिस हाथ पैर चलाने लगी। जिस नंबर से फोन परिजनों के पास आया था। उसकी लोकेशन प्रयागराज के फाफामऊ में मिली। जिसके बाद एक टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई थी। हालांकि पूछताछ के बाद छात्रा को परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोस्त से पूछताछ होगी। अभी वह नहीं मिला। वह शहर में किराए पर कमरा लेकर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed