फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   weather attack, sick in every house

Pratapgarh News: मौसम का वार, घर-घर में बीमार

Mon, 07 Aug 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
weather attack, sick in every house
जुकाम और बुखार पीड़ितों की भरमार, अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1320 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सर्द-गर्म मौसम मौसम का वार लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। हालत यह है कि घर का कोई न कोई सदस्य बीमार है। घर-घर में बीमार हैं। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम और बुखार पीड़ितों की भरमार है। चिकित्सकों के मुताबिक वायरल संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। हाल यह है कि मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की ओपीडी में सोमवार को 1320 मरीज पहुंचे।
सप्ताह भर से बादलों का डेरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। शनिवार और रविवार को हुई बारिश से वातावरण में नमी बढ़ गई। लोग जरा सा लापरवाह हुए तो गला खराब हो गया। आई फ्लू से तो लोग परेशान ही थे कि मौसम जनित अन्य बीमारियों ने पांव पसार दिए हैं। किसी तो तेज सर्दी-जुकाम तो किसी को कंपकपी के साथ तेज बुखार। बुखार ऐसा है कि शरीर तोड़ दे रहा है। पीड़ित को दवा लेने के तीन दिन बाद ही कुछ राहत मिल रही है। बारिश के बाद डेंगू संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश था सो, सोमवार सुबह आठ बजे से राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मरीजों की लंबी कतार लग गई। ऑनलाइन पर्चा बनवाकर मरीज ओपीडी के सामने कतार में लगकर चिकित्सक तक पहुंचने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से पहले तक बच्चों और बड़ों को मिलाकर रोजाना करीब सात सौ मरीज ओपीडी तक पहुंचते थे। अब संख्या 1300 के पार पहुंच गई है। सोमवार को 1320 मरीजों ने पंजीकरण कराया। ओपीडी में प्रतीक्षा के बाद डॉक्टर से मिलकर परामर्श लिया। फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री के मुताकि मौसम बदल रहा है। इस वजह से जुकाम के साथ बुखार पीड़ितों की संख्या अचानक बढी है। लोगों को परामर्श देने के साथ बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
-------
बचाव
- शुद्ध पानी को पीना चाहिए।
- बुखार होने पर मेडिकल स्टोर से खरीदकर कर नहीं डॉक्टर से परामर्श के बाद दवा लें।
- सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों को दिखाकर जरूरी हो तो खून की जांच कराएं।
- जांच रिपोर्ट मिले तब डॉक्टर की सलाह पर इलाज कराना चाहिए।
- बारिश में भीगने से बचना चाहिए।
- रात में सोते समय मच्छरदानी जरूर लगाएं।
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed