फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   water crisis for farmer in lalganj

नहरों में पानी नहीं आने से गेहूं व दलहनी फसलों पर संकट

Sun, 11 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
water crisis for farmer in lalganj
न्‍यूूज

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं आने से किसानों के चेहरे लटक गए हैं। पानी की किल्लत के चलते गेहूं व दलहनी फसलों पर संकट के बाद मडरा रहे हैं। नोटबंदी के बाद बैंकों से कैश नहीं मिलने से किसानों को खाद व बीज के लिए भी जूझना पड़ रहा है। किसानाें की समस्याएं पखवारे भर में दूर नहीं हुई तो उनकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी।

लालगंज इलाके की प्रमुख नहर सगरा रजबहा है। इससे रामपुर बावली, रानीगंज कैथौला, सगरा सुंदरपुर, लालगंज, बाबूगंज, जलेशरगंज आदि बाजारों के सैकड़ों गांवों में किसानों के खेतों को पानी मिलता है। धान की फसल काटने के बाद किसान खेतों में सीजन की प्रमुख फसल गेहूं के साथ चना, मटर, अरहर, सरसो आदि दलहनी फसल बोने की तैयारी में लगे थे। लेकिन बीते माह भर से रजबहाें व माइनर में सूखा सा पड़ गया है। बताया गया कि नहरों की साफ सफाई कराने के बाद पानी छोड़ दिया जाएगा, लेकिन अभी तक न तो सफाई कराई गई और न ही अभी तक पानी छोड़ा जा सका।
विज्ञापन


पानी आने की आस देखते देखते निराश किसानाें ने यह सोचकर गेहूं व दलहनी बीजों की खेतों में रोपाई कर दी। इसके बाद से किसाना प्रतिदिन नहराें में पानी की राह देखते हैं लेकिन नहरें सूखी पड़ी हुई हैं। किसानों का कहना है कि बैंकों से पैसा नहीं मिलने से वह न तो पंपिंग सेट से पानी खरीद पा रहे हैं और न ही खाद व कीटणुनाशक दवाइयां फसलों में डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed