{"_id":"595016134f1c1bc4628b497e","slug":"was-eagerly-waiting-moon-appeared-and-became-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसब्री से था इंतजार, चांद दिखा और हो गई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसब्री से था इंतजार, चांद दिखा और हो गई ईद
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मुबारक हो। शहर में सोमवार को ईद पूरी अकीदत और एहतिमाम के साथ मनाई जाएगी। ईदगाह समेत शहर की छोटी व बड़ी मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। रविवार की रात ईद की चांद होने का ऐलान होते ही लोगों ने जशभन मनाते हुए ईद की तैयारियों में जुट गए।
पाक रमजान माह में रविवार को रोजेदारों को 29 रोजे ही मिले। रविवार की रात चांद का दीदार करने के लिए हर कोई अपने मकान की छतों या खुले में खड़े होकर पश्चिम दिशा में डूब रहे सूरज के बाद चांद देखने के लिए व्यस्त रहा। चांद देखने के लिए लोगों में अजीब उत्साह दिखा। चांद दिखने का ऐलान होते ही हर कोई मुबारक हो, मुबारक हो ईद मुबारक के जोश के साथ ईद की तैयारियों में जुटा रहा। मौसम का मिजाज ठीक नहीं था। रविवार को दोपहर के बाद हुई बारिश ने लोगों में भय पैदा कर रखा था कि ईद की नमाज के वक्त बारिश हुई तो उनकी तैयारियां धरी की धरी रह जाएंगीं। इसके बावजूद हर किसी को भरोसा था कि अल्लाह ईद की नमाज के समय बारिश रोक देगा। घरों में सेवइयां और पकौड़े तैयार होते रहे। ईद पर घर आने वाले मेहमानों को लेकर तैयारियों का दौर देर रात तक चलता रहा।