फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Warden and two teachers of Lalganj Kasturba School dismissed

लालगंज कस्तूरबा स्कूल की वार्डेन और दो टीचर बर्खास्त

Wed, 25 Sep 2019 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Warden and two teachers of Lalganj Kasturba School dismissed
डीएम ने लालगंज विकास खंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात वार्डेन प्रतिभा कुशवाहा, फुल टाइम टीचर प्रियंका त्रिपाठी, जूही सिंह और सहायक रसोइया प्रीती की सेवाओं को समाप्त करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। डीएम ने यह कार्रवाई एसडीएम लालगंज की रिपोर्ट के बाद की है।
विज्ञापन

लालगंज विकास खंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच गुटबाजी के चलते वहां पढने वाली बालिकाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को डीएम ने वार्डेन, दो शिक्षिकाएं और रसोइया को बाहर कर दिया।
विज्ञापन

19 सितंबर को स्कूल में पीने के पानी की समस्या होने पर बालिकाओं ने हंगामा करते हुए स्कूल छोड़ दिया था। इसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अखबारों में समाचार छपने के बाद डीएम ने पूरे मामले की जांच करने के लिए एसडीएम लालगंज को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की जांच में खुलासा हुआ कि फुलटाइम टीचर स्कूल से प्राय: गायब रहती हैं। इसी बात को लेकर शिक्षिकाओं और वार्डेन में आए दिन विवाद होता है। इसका खामियाजा बालिकाओं को भुगतना पड़ता है।

बुधवार को डीएम मार्कण्डेय शाही ने वार्डेन प्रतिभा कुशवाहा, फुल टाइम टीचर प्रियंका त्रिपाठी, जूही सिंह और सहायक रसोइया प्रीती की सेवाओं को समाप्त कर करते हुए बीएसए से कस्तूरबा स्कूल की दशा को सुधारने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed