फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   wall collaps three dead2

कच्चे मकान की दीवार गिरी तीन मरे

Sun, 19 Aug 2018 10:35 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
wall collaps three dead2
तीन लोगों की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : pratpgarh
मरम्मत के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर भाई-बहन व चाचा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर सीआरओ, एसडीएम रानीगंज व क्षेत्राधिकारी रानीगंज मौके पर पहुंचे। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही सभी को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुर कला निवासी रामबहादुर (45) पुत्र रामशिरोमणि सिंह रविवार को अपने मकान के पीछे कच्चे मकान की दीवार की मरम्मत परिवार के लोगों के साथ कर रहे थे। वह पीछे की दीवार समतल कर उस पर टीनशेड रखने की तैयारी में थे, ताकि वहां रसोई बनाई जा सके। करीब तीन बजे मकान के पीछे वाली गली में रामबहादुर अपने बेटे बंटी उर्फ संदीप सिंह (24), भतीजी सीमा (20) व भतीजा राहुल (22) पुत्र अमर बहादुर सिंह के साथ काम कर रहे थे। तभी 12 फिट ऊंची व 35 फिट लंबी मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गली में गिर पड़ी। यह देख परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे। आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। मलबे में दबे रामबहादुर, सीमा, राहुल व बंटी उर्फ संदीप को  निकालने के बाद लोग रानीगंज सीएचसी लेकर भागे। जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने सीमा, रामबहादुर व राहुल को मृत घोषित कर दिया, वहीं बंटी को रानीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन सीआरओ (मुख्य राजस्व अधिकारी) शिवपूजन, रानीगंज एसडीएम आशुतोष व क्षेत्राधिकारी रानीगंज रमेशचंद्र फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।  
विज्ञापन


अस्पताल से लेकर विष्णुपुर कला तक चीत्कार
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुर कला में कच्ची दीवार के मलबे में दबने से भाई-बहन व चाचा के मौत के बाद जिला अस्पताल से लेकर विष्णुपुर कला गांव में परिवार के लोगों की चीत्कार सुनाई देती रही। घर पर रामबहादुर की पत्नी मंजू रोते रोते बेहोश हो जाती रही। लोग सभी को समझाने का भरसक प्रयास करते लेकिन अचानक हुए हादसे के बाद अपनों को खोने का गम उनकी आंखों में छलक जा रहा था। सभी को समझाने में पड़ोसियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर बात कराने की जिद करती रही मां  
रानीगंज थाने के विष्णुपुर कला निवासी अमर बहादुर के बेटे राहुल व बेटी सीमा की कच्ची दीवार के मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस बात की जानकारी गांव के लोग परिजनों को नहीं दे रहे थे। ऐसे में सीमा व राहुल से मोबाइल पर बात कराने की जिद मां सुमित्रा बार-बार कर रही थी। उसकी आंखों से बराबर आंसू गिर रहा था। बदहवास सुमित्रा पड़ोसियों के आने पर उनसे अपने कलेेजे के टुकड़ों के बारे में पूछने लगती। किसी के जवाब न देने पर वह घर से बाहर की ओर भागने लगती।  

मलबा हटाने के दौरान कई लोगों को बिच्छू ने काटा
विष्णुपुर कला में कच्ची दीवार का मलबा हटाने के दौरान लोगों की जान पर बन आई। इसके बाद भी गांव के लोग पीछे नहीं हटे, वे मलबा हटाकर सभी की जान बचाने के लिए पसीना बहाते रहे। गांव के छुट्टन समेत तीन लोगों को बिच्छू ने काट लिया। जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया।  

आगे ही दबा था संदीप उर्फ बंटी
कच्ची दीवार के मलबे में दबने से तीन लोगों की जान चली गई। जबकि आगे की ओर मलबे में दबे बंटी उर्फ संदीप का हाथ बाहर देख ग्रामीणों ने उसे जल्दी बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई। जबकि अन्य लोग गली में पीछे दबे हुए थे। लोगों को यह अनुमान नहीं था कि वे लोग किस जगह दबे हैं।  

ग्रामीणों ने लगाई जान की बाजी  
विष्णुपुर कला में कच्ची दीवार के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने जान की बाजी लगा दी। रामबहादुर के मकान की कच्ची दीवार भी खतरा बनी हुई थी। इसके बावजूद लोग मलबा हटाने से पीछे नहीं हटे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों बाहर निकाला गया। जैसे-जैसे लोगों को बाहर निकाला जाता उन्हें इलाज के लिए निजी संसाधन से भेजा जाता रहा। फिलहाल करीब डेढ़ घंटे के अथक प्रयास के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। विलंब होने के कारण तीन लोगों की सांसे थम चुकी थी।  


हे बाराही माई हमरे लड़िकवन का बचाई ला
विष्णुपुर कला गांव में कच्चे मकान की दीवार के मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। इससे अनजान सुमित्रा व मंजू रोते हुए बाराही देवी मां से प्रार्थना करती रही कि हे बाराही माई हमरे लड़िकवन का बचाई ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed