फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers stopped the bridge repair work, asking for way from the side

Pratapgarh News: ग्रामीणों ने बंद कराया पुल मरम्मत का कार्य, बगल से मांग रहे रास्ता

Fri, 20 Oct 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Oct 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the bridge repair work, asking for way from the side
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़। हाईवे बंद होने से नाराज स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को चमरौधा पुल की मरम्मत कार्य शुक्रवार को तीसरे दिन भी नहीं होने दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के बगल से आने-जाने का रास्ता बनाने के बाद की पुल की मरम्मत की जाए।
चिलबिला स्थित चमरौधा नदी पर पुल के मरम्मत कार्य की वजह चार दिन से आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया है। रास्ता बंद होने से मंडी जाने के लिए किसानों को दस किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे नाराज किसानों और स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को काम बंद कराया था। हर दिन लोग वहां जुटते हैं और मरम्मत काम बंद करा देते हैं।
विज्ञापन




प्रतापगढ़- अमेठी मार्ग पर चमरौधा नदी पर बना पुल जर्जर होने के कारण मरम्मत के लिए तोड़ दिया गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बंद है। पुल की मरम्मत में लगभग तीन माह का समय लगने की संभावना है। पुल टूटने के बाद से इस पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और उनमें नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि बाइक और छोटे चार पहिया वाहनों के आने-जाने के लिए बगल में अस्थायी संपर्क मार्ग (डायवर्जन) रास्ता बनाया जाए। इसके बाद ही मरम्मत का कार्य किया जाए। स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया है। अब विभागीय अधिकारी असमंजस में हैं कि पुल की मरम्मत कैसे की जाए। बहीं स्थानीय लोग बगल से रास्ता देने की जिद पर अड़े हैं।

शुक्रवार को ठेकेदार ने मरम्मत कार्य कराना चाहा, तो स्थानीय लोगों ने बलपूर्वक काम फिर बंद करा दिया। अधिशाषी अभियंता आरएन यादव ने बताया कि स्टीमेट में बगल में रास्ते का निर्माण नहीं दिखाया गया है, फिलहाल इस मुद्दे पर अभी विचार किया जा रहा है। विकल्प खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed